munisuvrat nath aarti
- sharansh261020
- Mar 17
- 1 min read
ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी, प्रभु जय मुनिसुव्रत स्वामी |भक्ति भाव से प्रणमूँ, भक्ति भाव से प्रणमूँ ||जय अंतरयामी, ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी ||
राजगृही में जन्म लिया प्रभु, आनंद भयो भारी -2 |सुर नर मुनि गुण गाएँ -2, आरती कर थारी ||ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी ||
पिता तिहारे सुमित्र राजा, शामा के जाये -2 |श्यामवर्ण मूरत तेरी -2, पैठण में अतिशय दर्शाये ||ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी ||
जो ध्यावे सुख पावे, सब संकट दूर करें -2 |मनवाँछित फल पावे -2, जो प्रभु चरण धरें ||ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी ||
जन्म-मरण दु:ख हरो प्रभु, सब पाप मिटे मेरे -2 |ऐसी कृपा करो प्रभु हम पर -2, दास रहें तेरे ||ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी ||
निजगुण-ज्ञान का दीपक, ले आरती करुं थारी -2 |सम्यग्ज्ञान दो सबको -2, जय त्रिभुवन स्वामी ||ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी ||
ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी, प्रभु जय मुनिसुव्रत स्वामी |भक्ति भाव से प्रणमूँ, भक्ति भाव से प्रणमूँ ||जय अंतरयामी, ॐ जय मुनिसुव्रतस्वामी ||




Comments